कुमारगंज/अयोध्या, 5 फरवरी। रुदौली स्थित कामाख्या देवी मंदिर में हुई एक शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गयी। यहां पड़ोसी जनपद बाराबंकी के रहने वाले एक 63 साल के व्यक्ति ने 24 वर्ष की युवती के साथ विवाह किया। बुजुर्ग 6 बेटियों का पिता भी है। उसकी पत्नी की मौत पहले हो चुकी है।
बाराबंकी के सुबेहा थाना के ग्राम चौधरी का पुरवा के रहने वाले नक्छेद यादव ने नंदनी के साथ विवाह किया। जिसमें बराती व घराती विवाह की रश्म में शामिल हुए। नक्छेद यादव ने बताया कि 6 बेटियां थी। जिनकी शादी हो गयी। घर में खाना बनाने में दिक्कत थी। इसके लिए शादी कर लिया। वहीं दुलहन नंदिनी यादव ने बताया कि वह इस शादी से प्रसन्न है।










Article Viewed By :
1172
KEYWORD :: Ayodhya News
बेवसाईट पर प्रकाशित सभी लेख अयोध्या समाचार के लेखकों के द्वारा लिखे गये है। जिनका सर्वाधिकार बेवसाईट की प्रबंध समिति के पास सुरक्षित है। बिना लिखित अनुमति के वेबसाइट पर मौजूद लेख, फोटो या अन्य सामग्रियों को किसी भी स्वरूप में (प्रिंटिंग या सोशल मीडिया) प्रकाशित , प्रसारित या वितरित करना गैर कानूनी है। प्रतिलिप्यिधिकार अधिनियम 1957 तहत ऐसा करना दंडनीय है।