◆ कुछ फौजियों को भी फंसाया था हनी ट्रैप में
◆ पूछताछ में फंसने वालों की आयी लम्बी लिस्ट
लखनऊ, 24 दिसम्बर। मेरठ में हनी ट्रैप के मामले में पकड़ी गयी युवती ने कई खुलासे किये है। वह अपना मोबाइल नम्बर लिखी पर्ची लोगो का मिजाज समझ कर उनके आगे फेंक देती थी। जिसमें युवती से बात करने वाला व्यक्ति उसके चंगुल में फंस जाता था। जिसका वह विभिन्न तरीकों से आर्थिक शोषण करती थी। इसमें कुछ फौजी भी शामिल थे।
फिरोजपुर में तैनात एक फौजी ने नौचंदी थाने में मुुकदमा पंजीकृत कराया था जिसमें उसने बताया था कि टिकटाक के जरीये उसकी बातचीत आरती नाम की एक लड़की के साथ हुई। जिसने गत 12 दिसम्बर एक होटल में मिलने के लिए बुुलाया। युवती ने उसकी अंगूठी चेन घड़ी उतरवाकर नहाने के लिए भेज दिया। उसके बाद सारा समान लेकर फरार हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने आरती व उसका साथ देने वाले अंकुर को गिरफ्तार कर लिया। आरती व अंकुर निजी कम्पनी में नौकरी करते थे। लाकडाउन की शुरुवात में दोनो की नौकरी छूट गयी। जिसके बाद अंकुर ने कम्पयूटर की दुकान खोली। इसके बाद दोनो ने मिलकर ठगी की योजना बनायी। पूछताछ में युवती ने पर्ची फेंककर भी कई लोगो को अपने जाल फंसाने की जानकारी दी। इसमें एक लम्बी लिस्ट सामने आयी है।










Article Viewed By :
1436
KEYWORD :: Ayodhya Samachar
बेवसाईट पर प्रकाशित सभी लेख अयोध्या समाचार के लेखकों के द्वारा लिखे गये है। जिनका सर्वाधिकार बेवसाईट की प्रबंध समिति के पास सुरक्षित है। बिना लिखित अनुमति के वेबसाइट पर मौजूद लेख, फोटो या अन्य सामग्रियों को किसी भी स्वरूप में (प्रिंटिंग या सोशल मीडिया) प्रकाशित , प्रसारित या वितरित करना गैर कानूनी है। प्रतिलिप्यिधिकार अधिनियम 1957 तहत ऐसा करना दंडनीय है।